Type Here to Get Search Results !

विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के हार की समीक्षा हुई प्रारम्भ

 विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के हार की समीक्षा हुई प्रारम्भ



वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।


समस्तीपुर::- प्रदेश जदयू के निर्देश पर गत विधानसभा चुनाव में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के हार की समीक्षा आज स्थानीय लोहिया आश्रम में प्रारम्भ हुई। पार्टी के जिला संगठन प्राभारी पूर्व विधान पार्षद रूदल राय, क्षेत्रीय प्राभारी आसिफ कमाल और विधानसभा प्राभारी मो. अब्दुल्लाह ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षो से  बात कर हार के जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास किया। इस जमीनी हकीकत  की पूरी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को जल्द ही सौपी जाएगी। विगत कल जिला कार्यकारिणी की बैठक में भी जिला के पदाधिकारियों से बात कर हार के कारणों को गहराई से जानने का प्रयास किया गया था। इसके बाद आज ही मोरवा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षो से भी बात कर हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा की गई। इसके बाद कल विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र और परसों हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षों से जिला संगठन प्राभारी और क्षेत्रीय प्रभारी बात करेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय, जिला महासचिव प्रो. तकी अख्तर, मुनेश्वर साह, दिलीप साह, कौशल सिंह कुशवाहा, शंकर साह, दिनेश दास तांती आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.