Type Here to Get Search Results !

विभिन्न योजनाओं में भारी अनिमियतता को लेकर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ट के जिला प्रवक्ता ने जांच का किया मांग*

 *विभिन्न योजनाओं में भारी अनिमियतता को लेकर राजद  व्यवसायिक प्रकोष्ट के जिला प्रवक्ता ने जांच का किया मांग*



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।


समस्तीपुर::- बिहार सरकार के महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना में भारी अनिमियतता पुरे जिले में व्याप्त है. जिलाधिकारी समस्तीपुर से राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता व्यवसायिक प्रकोष्ट के पंकज पोद्दार ने मांग किया है कि नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पोखरैरा में मनरेगा योजना के तहत किय गए कार्यों का मानक के अनुसार जाँच, शौचालय निर्माण योजना के तहत एक ही शौचालय पर परिवार के कई लाभुकों को जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मी के मिलीभगत से योजना लाभ का राशि भेजा गया है इसका जाँच, पंचायत के सभी वार्डों में मानक के अनुसार नल जल योजना के कार्यों एवं अभिलेखों की जाँच एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के कार्यों की उच्चस्तरीय जाँच का मांग किया है. साथ ही पोद्दार ने आगाह कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जाँच नहीं किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्त्ता चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.