Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक सी पी एम कार्यालय में में हुई सम्पन्न

 अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक सी पी एम कार्यालय में में हुई सम्पन्न



 वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।


पटना::- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मसौढ़ी की बैठक सी पी एम कार्यालय में काॅ चंद्रदेव प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 29 दिसम्बर 2020 को किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ पटना में राज्यपाल के समक्ष प्रतिरोध मार्च की तैयारी पर चर्चा करते हुए पूरे इलाके में प्रचार जत्था निकालने का निर्णय लिया गया तथा इस प्रतिरोध मार्च में मसौढ़ी से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की गारंटी का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में किसान नेता काॅ सोनालाल प्रसाद, कॉ बृजभूषण शर्मा, कल्लू सिंह, ईं नंदकिशोर सिन्हा, कॉ छत्रपाल प्रसाद, गिरजा पासवान, कृष्ण प्रसाद एवं अन्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.