बीस साल से बसे वनजारा परिवार के दर्जनों लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में करवाया दर्ज
भाकपा माले प्रखंड सचिव के नेतृत्व में पहुंचे प्रखंड मुख्यालय
प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर जी पी एस ने सभी वनजारा परिवार से लिए आवेदन
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामधार सहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर आज सुपौल ग्राम के वार्ड नं 01 में करीब बीस साल से बसे वनजारा परिवार के दर्जनों लोगों ने अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुँचा। जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर के आदेश पर जी पी एस सुरेश पासवान ने सभी वनजारा परिवार से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन लिए। प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग किया कि करीब एक सौ से अधिक वनजारा परिवार करीब 20 वर्षों से सुपौल ग्राम में बसे हुए हैं जिन्हें आज तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलता है और ये गरीब परिवार तमाम सुविधाओं से वन्चित रहते हैं। अतः महावीर पोद्दार ने अनुरोध किया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी वनजारा परिवार का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाय। मौके पर भाकपा माले के मो. कमालूद्दीन एवं शिवलाल भारती सहित सुरेश वनजारा, अर्जून वनजारा, मिथिलेश वनजारा, योगेन्द्र वनजारा, जयराम वनजारा, विनोद वनजारा सहित दर्जनों वनजारा आवेदन देने पहुंचे थे।

