Type Here to Get Search Results !

शहर में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरो पर।

 शहर में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरो पर। 

संवाददाता बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- ईसाई समुदाय का महान पर्व क्रिसमस की तैयारी को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में रौनक भी चरम सीमा पर पहुंच गई है। शहर के गिरजाघर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके लिए रंग रोगन का अंतिम दौर है। क्रिसमस के लिए सामूहिक खुशियां बांटने का दौर तेजी से चल रहा है।गिरजाघर के फादर के अनुसार चर्च में साज-सज्जा का काम प्रगति पर है। प्रभु ईसा मसीह के जन्म स्थली गौशाला के निर्माण की रूपरेखा तैयार हो रही है। ईसाई धर्मावलंबियों के गांव इमेजिया टोला रामपुर, कमलनाथ नगर में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है। देर रात तक कैरोल गायन का कार्यक्रम चल रहा है। इसकी तैयारी बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष, गरीब, अमीर, काला, गोरा सभी कर रहे हैं। सभी अपने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाने में अत्याआधुनिक विधि का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन लोगों का घर अति सुंदर, भावनात्मक, आकर्षक दिखाई पड़े ,ठीक इसी तरह गिरजाघरों को भी बड़ी आकर्षक ढंग से आधुनिक साज सज्जा से सजाया जा रहा है। इस वर्ष, पूर्व की भांति लाइटिंग की व्यवस्था विशेष होगी, रात्री 12:00 बजे के बाद पूजा-पाठ और इबादत करने में लोगों को सहायता मिलेगी। क्रिसमस के बाद ईसाई समुदाय के लोगों में शादी विवाह की परंपरा  है। इन्हीं कम दिनों के अंदर ईसाई समुदाय के लोग शादी विवाह की रस्म को अंजाम देते हैं। परम्परा विगत कई वर्षों से देखी जा रही है। देश और विदेश से आए हुए ईसाई समुदाय के लोग आपस में एक दूसरे को गिफ्ट एवं अन्य उपहार देकर एक दूसरे से मिलने का काम करते हैं तथा खुशियां को बांटते हैं। क्रिसमस के अवसर पर अन्य धर्म के लोगों को निमंत्रण देकर घर बुलाकर, क्रिसमस का केक खिलाते-पिलाते हैं, जिससे संप्रदायिक सद्भावना का मिसाल नजर आता है। ईसाई समुदाय के लोग बडे ही मिलनसार,भावुक, प्रेमी होते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.