Type Here to Get Search Results !

अपराधियों ने की नावकोठी में हत्या , लगभग 20 की संख्या में आये अपराधी , की अंधाधुंध फायरिंग।

 अपराधियों ने की नावकोठी में हत्या , लगभग 20 की संख्या में आये अपराधी , की अंधाधुंध फायरिंग


बेगूसराय जिले के नावकोठी  प्रखंड से आ रही है जहां वृंदावन वार्ड 01 निवासी शिव कुमार सिंह के लगभग 46 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह उर्फ हीरा की हत्या अपराधियों ने सोमवार रात को कर दी है । सूत्रों की माने तो लगभग 20 की संख्या में अपराधी हथियार के साथ आए और लगभग 10 राउंड गोलियां चलाई । बताया जाता है कि इस घटना का तार सोमवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन के बाद समस्तीपुर जिले के नरहन में हुई गोलीबारी की घटना से है जिसमें एक लड़के की मौत इलाज के क्रम में हो गई थी इसी घटना के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है । मौके पर नावकोठी थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटे हुए हैं ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.