Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर के दिवंगत राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो के परिजनों से मिलने पहुंचे राजद के शिष्ट दल


संवाददाता समस्तीपुर 

थाना क्षेत्र के चकथात पूरब के राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की हत्या मामले में उनके परिजनों से मिलने उजियारपुर विधायक सह राजद प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता के साथ राजद का एक शिष्ट दल उनके पैतृक निवास पहुंचा। ग्रामीणों एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढस दिया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया।

उजियारपुर विधायक सह राजद प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने कहा कि विजय महतो की हत्या सुशासन का पोल खोल रही है। किसी भी हाल में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों के बीच पुलिस महकमे से अपील किया है कि अति शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

विदित हो कि थाना के चकथात पूरब के पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की हत्या मामले में उनकी विधवा सुनीता देवी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें दो को नामजद तथा अज्ञात तीन को आरोपित किया गया था। घटना का कारण पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद तथा रुपये का लेन-देन बताया गया था। पीड़िता ने मोबाइल पर कॉल कर घर से बुलाकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाई थी। बताते चलें कि युवा पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की निर्मम हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी थी। गुरुवार की सुबह रोसड़ा-उदयपुर पथ के किनारे स्थित उनके अपने ही सीएसपी परिसर में गोदाम के निकट से उनका शव बरामद किया गया था।

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है घर से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई पैक्स अध्यक्ष की निर्मम हत्या को पुलिस ने भी चुनौती के रूप में स्वीकारा है। घटना के बाद से ही मामले के उछ्वेदन का प्रयास भी प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को ही पुलिस द्वारा श्वानदस्ता बुलाकर घंटों इस ओर प्रयास किया गया। हालांकि बगैर कोई सुराग दिए ही वह दस्ता वापस लौट गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शहरियार अख्तर की अगुवाई में गठित विशेष दल द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। 

उक्त छापेमारी दल में शामिल इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद द्वारा दल बल के साथ शुक्रवार को थाना के दरगाह एवं चांदचौर आदि गांव में छापामारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि पुलिस नामजद अभियुक्तों या अन्य अपराधियों का नाम गोपनीय रखा है लेकिन चर्चाओं की मानें तो मृतक के गांव खैरा के आसपास के ग्रामीणों को ही नामजद किया गया है। लोगों की मानें तो घटनास्थल सीएसपी परिसर के ही एक भाग की भूमि पर विवाद चल रहा था।

परिजनों से मिलने वाले राजद शिष्ट दल में मौके पर एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जिला अध्यक्ष राजेंद्र साहनी, प्रखंड अध्यक्ष राम स्वार्थ यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष अमरेलश कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर अध्यक्ष सौरव सुमन, मीडिया प्रभारी प्रदीप पासवान, जिला महासचिव नौशाद अंसारी, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद महतो, चकथात पूरब पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर, पवन यादव, लालटुन पासवान, हरेराम पासवान, शंकर महतो, बेचन शर्मा, जगदीश महतो, कृष्ण देव महतो, रामचंद्र यादव, रब्बानी, बबलू शर्मा, प्रवीन, रवि शर्मा, प्रवीण, अरमान, सकलदेव पासवान, जय शंकर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.