Type Here to Get Search Results !

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री विंदेश्वरी चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि



संवाददाता समस्तीपुर 

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री विन्देश्वर चौधरी का निधन गियारह दिसंबर को उनके पैतृक आवास रामचंद्रपुर अंधैल  में हो गया है, वे जनसंपर्क विभाग में स्वातज्ञ के पद से 1995 में सेवानिवृत्त हुए थे। समस्तीपुर जिला का गठन 14 नवंबर 1972  को हुआ, उस समय बिंदेश्वर चौधरी अनुमंडल मंत्री थे, बाद में अनुमंडल समस्तीपुर जिला शाखा  के लिए जो अनुमंडल कमेटी था उसी को जिला कमेटी का दर्जा दे दिया गया जिसमें वे अध्यक्ष और जिला मंत्री बनाए गए। 

स्वर्गीय चौधरी  हिंदी, इंग्लिश और मैथिली के प्रखंड विद्वान थे। कर्मचारी आंदोलन के  दौरान तीन बार जेल भी जा चुके थे, संघर्ष की लड़ाई में ईमानदारी और सादगी के लिए पूरे बिहार में उनकी एक अलग पहचान थी। वर्ष 1973 से 1982 तक समस्तीपुर जिला के जिला मंत्री रहे, बाद में वे महासंघ के अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक के पद को भी सुशोभित किया।

 उनके नेतृत्व में 1973 में 34 दिनों की बेमिसाल हड़ताल हुआ। अखंड महासंघ के जिला मंत्री के रूप में जुझारू एवं ईमानदार नेता  जाने जाते थे। वहीं इनके निधन को लेकर समस्तीपुर जिले के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर लोगों ने उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की, वक्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। 

इस शोक संवेदना पर बिहार राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राम कुमार झा, गोप गुट के जिला मंत्री अजय कुमार ठाकुर, महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष  श्यामा कान्त झा, प्रमण्डल मंत्री संजीव कुमार ठाकुर, तारकेश्वर प्रसाद, राम आशीष चौधरी, रघुवंश प्रसाद यादव, महा संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक महतो, महासंघ के जिला मंत्री मोहम्मद सगीर, महेंद्र पंडित, पंचायत सेवक संघ के जिला मंत्री पंचायत सेवक राम नरेश दास, कैलाश बैठा, ठक्कन राम,देवेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद कामत, लड्डू लाल दास, मिथिलेश रजत सुधीर कुमार उसके बाद  सुनील कुमार सिंह, राजेश रंजन, बिंदु कुमारी सिंह, आशा मनी चौधरी, माला कुमारी, अंजू कुमारी ने गहरी दुःख प्रकट किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.