नकल पर नकेल नही : नकल की तैयारी करते दिखे छात्र
रिपोर्टर / हिमांशु कुमार
(बेगूसराय)मंझौल में मैट्रिक परीक्षा के केंद्र जय मंगला उच्च विद्यालय मंझौल के बाहर परीक्षार्थी नकल के जुगाड़ में दिखे छात्र और छात्राएं। हैरानी ये देख कर हुई कि नकल की अभिवावक छात्रों को नकल कराने में लिप्त थें। गुप्त सूचना मिली हैं कि परीक्षा में आने वाले प्रश्न मोबाइल पर पहले ही परीक्षार्थियों को मिल जा रहे हैं। वही सेंटर के बाहर नकल करने वाले परीक्षार्थियों का न ही परीक्षा के लेट होने का भय नहीं दिखाई पड़ा। आपको बता दें कि सेंटर पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था नही दिखी। ऐसा प्रतीत होता हैं कि परीक्षार्थियों को न ही परीक्षा का डर है और न ही कोरोना का खौफ़।



