सरस्वती पूजा में बार बालाओं का दिखा फूहड़ता विडियो वायरल
रिपोर्ट/रामाधार सहनी
बेगूसराय जिलें के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में बार बालाओं का फूहड़ता का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताएं कि जहां जिला प्रशासन की ओर से सख्त चेतावनी दी गई थी कि सरस्वती पूजा में कोविंद 19 का पालन करना सख्त जरूरी था वहीं डीजे या किसी प्रोग्राम को आयोजन मना था। वैश्विक महामारी कोविड-19 को ताक पर रखकर प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय मेला का आयोजन किया गया साथ ही पूजा के नाम पर फूहड़ता परोसी गई वो भी शिक्षा की देवी मां सरस्वती के सामने ।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्तियारपुर पंचायत के कबिया में करीब 100 वर्षो से माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है
भव्य मेला का आयोजन एवं बार वाला को भी बुलाकर फूहड़ता परोसी गई तथा मेला का भी आयोजन किया गया बार बालाओं के अश्लील गानों पर ठुमके भी लगे ।ठुमके लगते रहें वहीं संबंधित थाना को इसकी जानकारी नहीं होना भी सवालों के घेरे में आता है। हालांकि इस वायरल विडियो की वॉइस ऑफ इंडिया की टीम पुष्टि नहीं करता है। केवल कागजों पर ही डीजे, स्टेज प्रोग्राम बंद दिखा।



