एक बार फिर से लोक स्वास्थ्य संस्थान में झूमे छात्र दी गई मां सरस्वती की विदाई
रिपोर्ट हिमांशु कुमार
पटना के अशोक राजपथ पर स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में दिनांक 17 फरवरी 2021 को सरस्वती पूजन उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उदघाटन डॉक्टर शाहजहां नंद राष्ट्राध्यक्ष आई एम ए, राजीव रंजन कुमार कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी विशिष्ट अतिथि समेत लोक स्वास्थ्य संस्थान के पूर्व निदेशक डॉक्टर विमल करक व अन्य कर्मचारी, डिग्री और डिप्लोमा के छात्र नेता जय प्रकाश,अमरदीप, रोहित,आदित्य, 2k19 बैच समेत अन्य लोग मौजूद थे। वही गुरुवार को मां सरस्वती की प्रतिमा बहुत ही धूमधाम से विर्सजन किया गया। जिसमे संस्थान के सभी छात्र और छात्राओ एक दूसरे को रंगबिरंगे अबीरो-गुलालों को लगाते हुए मां सरस्वती की विदाई दी गई और फिर छात्रों और छात्राओं के बीच अपना कला को मंच पर प्रस्तुत किया गया।


