चैंपियन परियोजना समुदाय के साथ बैठक आयोजित
मोतिहारी।पु0च0
फ्रीडम फंड के सहयोग से निर्देश संस्था के द्वारा सदर प्रखंड की बसबीटा एवं कटहा गांव में चैंपियन परियोजना समुदाय के लोगों के साथ बैठक शनिवार को किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर के बजट मैं बच्चों की सुरक्षा के लिए योजना पर चर्चा करना था। शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रूप से चले इसके लिए स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता गांव के व्यक्तियों के द्वारा स्कूल का भ्रमण करने एवं करोना के मापदंडों के अनुरूप विद्यार्थियों को दी जाने वाले सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा की गई ।वही मनरेगा का जॉब कार्ड चंपारण में सबसे ज्यादा बना है ।कार्ड धारकों को काम मिले जिससे उन्हें पलायना ना करना पड़े ।इस पर भी चर्चा की गई ।उक्त आशय की जानकारी मधु कुमारी ने दी।

