तेघड़ा में हुए पैक्स चुनाव में जनार्दन यादव को भारी मतों से विजय
न्यूज/ रामाधार सहनी
तेघड़ा (बेगूसराय):- तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के पकठौल में पैक्स का चुनाव परिणाम आते ही मतगणना केंद्रों पर जीत की खुशी में समर्थकों ने खूब जयकारा लगाया। इस दौरान कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा दिखा। जीत की खुशी में समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां दी। पैक्स अध्यक्ष हर साल की भांति इस बार भी जनार्दन यादव से विजयी प्रत्याशी को कुल 50 मत प्राप्त हुए।



