Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS मैट्रिक परीक्षा का दूसरे दिन कड़ा रहा छात्रों की नही निकली चीट-पुर्जा

 मैट्रिक परीक्षा का दूसरे दिन कड़ा रहा छात्रों की नही निकली चीट-पुर्जा



 वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता- हिमांशु कुमार की खास रिपोर्ट

मंझौल (बेगूसराय) :- मंझौल में मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर उप प्रखंड मजिस्ट्रेट के द्वारा रामचरित्र सिंह महाविद्यालय,जय मंगला उच्च विद्यालय, रा०कृ०परिषद मध्य विद्यालय, महेंद्र सिंह महाविद्यालय केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त करते हुए दावा किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार रहित चल रही है। आपको बता दें कि सुबह से ही कई सेंटरों के बाहर वे चिट-पुर्जे बनाते दिखे। इनके चेहरे पर ना तो परीक्षा में लेट होने का भय दिखा, ना ही चेकिंग का कोई भय। हैरानी की तो ये बात रही कि चिट तैयार करने में अभिभावक भी इनका साथ देते नजर आए। खुलेआम चोरी की तैयारी करते हुए आए। जिस वजह से कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर केंद्र के बाहर धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षा देने के लिए विभिन्न सेंटरों पर सुबह से ही छात्रों की भीड़ उमड़ी। वही सेंटरों पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं दिखी। बिना मास्क के छात्र और अभिभावक सेंटर पर पहुंचे। हजारों की संख्या में एक सेंटर पर भीड़ उमड़ी है, बावजूद इसके किसी को कोरोना का खौफ नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.