शिक्षा जागरुकता सम्मेलन का हुआ आयोजन शिक्षा के बिनां विकाश नहीं, बच्चों को करें शिक्षित-: महेश प्रसाद
कार्यक्रम को संबोधित करते हिन्दुस्तान इन्कलाब पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद
मधवापुर (मधुबनी):
प्रखंड के मध्य विद्यालय साहरघाट के प्रांगण में शिक्षा जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता हरलाखी प्रखंड के मधुबनी टोला निवासी मो युनुस इंजीनियर व मंच संचालन मो0 मोजीब ने की. मुख्य अतिथि के रूप में एडीआरएम समस्तीपुर के मो0 जफर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है. गांव से लेकर शहर तक सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर बच्चों को शिक्षा की तरफ आकर्षित कराना चाहिए. जिससे अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकें. इसलिए हर माता-पिता काे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजना चाहिए. ऐसा करने से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ संस्कार भी आएंगे. वहीं हिन्दुस्तान इन्कलाब पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद मंडल ने कहा कि विद्या ऐसा धन है,जो खर्च करने पर घटने के बजाय बढ़ता जाता है. यह ऐसा धन है जिसे कोई चोर चुरा नहीं सकता और न कोई इस धन में अपनी हिस्सेदारी मांग सकता. इस धन से बड़ा दूसरा कोई धन नहीं है.शिक्षा के बिना व्यक्ति और विकसित समाज की कोरी कल्पना करना है. समाज के बुद्धजीवियों ने ही मिलकर अपने हितों की रक्षा करने के लिए समाज की रचना की है तथा समय-समय पर संस्कृति, सभ्यता एवं विज्ञान के क्षेत्रों में भी अपना-अपना योगदान दिया है.कार्यक्रम को मो. हासिम, जमीअतुर राइन के प्रदेश अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल उर्फ मुन्ना जी, ऑल इंडिया जमीअतुर राइन के जनरल सेक्रेटरी डॉ राहत अली साहब, अमितुर राइन के जिलाध्यक्ष गुफरान शाहीन, इंजीनियर मोशाहीद, समाजपार्टी नेपाल के नेता मोजिम राइन ,मो. जाकिर राईन, कासिब, मुनतजिर हाशिम, एनुल हक, फारूक साहब, नसीम, तनवीर, इजहार आलम व प्रेम कुमार मंडल समेत अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे.मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राएँ व अभिभावकों ने भाग लिया.

