Type Here to Get Search Results !

इंग्लिश शराब के साथ शराब कारोबारी बुला चौधरी को किया गया गिरफ्तार शराब कारोबारी ने किया,उत्पादन विभाग के टीम पर हमला

 शराब कारोबारी ने किया,उत्पाद विभाग के टीम पर हमला


संवाददाता बेगूसराय

तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकठौल पंचायत के किरतौल गाँव में एक बार फिर से लचर कानून और व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है, जब अवैध रूप से चल रहे शराब के कारोबार चलने की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग तो शराब कारोबारी के घर में मिला इंग्लिश शराब के साथ शराब कारोबारी बुला चौधरी को किया गया गिरफ्तार उसके बाद उसी के परिवार वालों ने उत्पादन विभाग के ऊपर किया हमला जिसमें  अनंदी चौधरी , गोरेलाल चौधरी , दिलो चौधरी , प्रदीप चौधरी ,कारीलाल चौधरी, सभी पिता स्वर्गीय गोंगू चौधरी , सियाराम यादव पिता खरदारी यादव, जितेन्द्र कुमार पिता फुलो चौधरी , एवं अन्य शराब कारोबारी थे.

घटना बुधवार देर शाम की है जब  उत्पाद विभाग की टीम  तेघड़ा थाना क्षेत्र के किरतौल  स्थित पकठौल मे छापेमारी करने पहुंची थी. इस बात की जानकारी मिली थी कि किरतौल गांव में अवैध रूप से शराब बनाने और बिक्री का कारोबार चल रहा है, जिसके बाद एक टीम गठित कर वहां पर छापेमारी की गई. छपेमारी के दौरान  उत्पाद विभाग की टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब मिला जिसे जब्त कर लिया गया. मौके से पुलिस ने  शराब कारोबारी बुला चौधरी को  गिरफ्तार किया. इसी दौरान इस बात की जानकारी शराब माफिया के घर वालों को मिल गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। शराब माफिया और घर वाले के हमले में पुलिस के  जवान को चोट भी लगी। सभी का पहचान कर लिया गया है । शराब माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.