मढिया पंचायत में सभी योजनाओं में बरती जा रही घोर अनियमितता ग्रामीणों ने डीएम से किया कार्रवाई की मांग
पंचायत के अनंत नाथ महादेव मंदिर में घटिया ईट से खरंजाकरण
बासोपट्टी (मधुबनी):
प्रखंड अंतर्गत मढिया पंचायत में सरकार के द्वारा लागू सभी जनहित योजनाओं में बरती जा रही घोर अनियमितता के खिलाफ पंचायत के लोगों का गुस्सा फूटने लगा है.पंचायत में हो रही भ्रष्टाचारी को लेकर जदयु अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया श्रीमती रंजू देवी के नेतृत्व में एक भी योजना सही से नहीं हो रहा है. वर्तमान में हो रही पंचायत में अनंत नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में तीन नंबर ईट से खरंजाकरण किया जा रहा है.पंचायत में बरती जा रही घोर अनियमितता के खिलाफ पूर्व में निवर्तमान डीएम से शिक़ायत किया गया था जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम ने करीब दो माह पूर्व नलजल योजना, पीसीसी, खरंजाकरण, शौचालय समेत अन्य कई योजनाओं का जांच की लेकिन अभी तक निरिक्षण का प्रतिवेदन नहीं मिला है और ना हि संबंधित प्रतिनिधि पर कोई कार्रवाई किया गया.ग्रामीणों ने भ्रष्टाचारी में संलिप्त प्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिला पदाधिकारी से किया है.

