Type Here to Get Search Results !

विद्यालय खुलने के दूसरे दिन 40 प्रतिशत बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति विषम क्रमांक वाले बच्चे सोमवार बुधवार व शुक्रवार को आएंगे सम संख्या क्रमांक वाले बच्चे मंगलवार बृहस्पतिवार व शनिवार को पठन-पाठन के लिए आएंगे ।

 विद्यालय खुलने के दूसरे दिन 40 प्रतिशत बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति

विषम क्रमांक वाले बच्चे सोमवार बुधवार व शुक्रवार को आएंगे



सम संख्या क्रमांक वाले बच्चे मंगलवार बृहस्पतिवार व शनिवार को पठन-पाठन के लिए आएंगे ।


योगापट्टी संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी । व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर छात्र व छात्राओं को कक्षा में ही कराई गई प्रातः वंदन । आपस में मिलकर प्रसन्नचित्त नजर आए बच्चे । राजकीय कन्या मध्य विद्यालय योगापट्टी के प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि विद्यालय खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही लेकिन आज विद्यालय खुलने का दूसरा दिन है । तो बच्चों की उपस्थिति 43 प्रतिशत हो गई है । समन्वयक नरेश कुमार सुमन ने बताया कि सरकार के द्वारा दिशा निर्देश मिला है कि विद्यालयों में 50 प्रतिशत बच्चों को उपस्थित कर पठन-पाठन करानी है । बाकी 50 प्रतिशत बच्चों के दूसरे दिन पठन पाठक करानी है । शिक्षक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव सफदर अंसारी हरेंद्र कुमार रीता कुमारी शोभा कुमारी ने बताया कि बच्चे पठन-पाठन को लेकर काफी उत्साहित हैं । विद्यालय में 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे आए थे लेकिन 40 प्रतिशत बच्चों को उपस्थित कर पठन-पाठन कराया गया । बाकी बच्चों को कल आने की बात कही गई । राजकीय मध्य विद्यालय पकड़ीहार के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जितने बच्चे नामांकित है उसमें से विषम क्रमांक वाले बच्चे सोमवार बुधवार व शुक्रवार को आ रहे हैं । तथा सम संख्या क्रमांक वाले बच्चों को मंगल बृहस्पतिवार व  शनिवार को पठन-पाठन के लिए बुलाया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.