सड़क मांग को लेकर स्थानीय मुखिया व वाड सदस्य के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।
योगापटटी संवाददाता
योगापट्टी प्रखंड के पिपरा नौरंगिया पंचायत के महाबीरपुर गांव के वार्ड नंबर 12 के ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया और वार्ड सदस्य के विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया।ग्रामीणों ने कहा कि महाबीरपुर गांव में किशोरी यादव के घर से लेकर ईदमोहम्मद मियां के घर तक न ही पक्की सड़क है न ही पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया गया है। वर्षों से इस गांव के लोगों को सड़क पर किचड़ और पानी में आवागमन किया जाता है। इसपर न ही प्रशासन का नजर पडा था।और न ही स्थानीय मुखिया और वार्ड ने किसी योजना में डालकर पक्कीकरण ही कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया पहलाद महतो इस गांव से सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।मुखिया के द्वारा इस गांव में सात निश्चय योजना के तहत ना नाली निर्माण हुआ है और ना सड़क बना है। सिर्फ यह काम कागजों में ही दिखाई देता है।ग्रामीणों ने कहा कि यह मुखिया अपने ही गांव का सिर्फ तरक्की चाहता है।गांव पर इसका नजर ही नहीं रहता है।प्रदर्शन करने वालों में नूरैसा खातून तस्लीमा खातून जमीला खातून विकी पांडेय साहेब मियां अख्तर अंसारी इनुष मियां उपेन्द्र मिश्रा हफीज अंसारी भोला मियां नीकु मिश्रा बैदुल्लाह अंसारी आदि लोग रहे। मुखिया प्रहलाद साह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों में से आधा दर्जन लोगों का कहना है कि हमारे निजी भूमि पर सड़क चलता है l जिस वजह से सड़क व नाला का निर्माण नहीं हो पाया है गांव के विकास के लिए मैं अथक प्रयास कर रहा हूं |

