Type Here to Get Search Results !

मतदाता सूची में नाम के गड़बड़ी को लेकर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

 मतदाता सूची में नाम के गड़बड़ी को लेकर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन



योगापटटी संवाददाता


योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत वार्ड संख्या सात व आठ के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से ग्रामीणों के नाम के सूची को इधर से उधर करने का आरोप लगाया । प्रदर्शन में शामिल सुरेश दुबे सुभाष मुखिया अमेरिका मुखिया राधा मुखिया सविता देवी मुनिया देवी सीमा देवी गीता देवी सहित गीता देवी जानकी देवी सहित दर्जनों महिला व पुरुषों ने बताया कि हम सभी ग्रामीणों का जनप्रतिनिधि मिलीभगत से मतदाता सूची में नाम को इध वार्ड से उस वार्ड में कर दिया गया है । आगे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसी को लेकर हम सभी लोग मुख्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिए हैं । जिसमें कहा गया है कि हम लोगों का नाम जिस वार्ड में अंकित है पुनः उस वार्ड  में अंकित कर दिया जाए । बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि जिन जिन लोगों का इस वार्ड से उस वार्ड में नाम अंकित हो गया है ।  उसकी जांच कर सुधार किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.