Type Here to Get Search Results !

वार्ड सचिवों ने तीन सूत्री मांगो का बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 वार्ड सचिवों ने तीन सूत्री मांगो का बीडीओ को सौंपा ज्ञापन 


फोटो-: प्रखंड मुख्यालय परिसर में बैठक में शामिल वार्ड सचिव 

 हरलाखी (मधुबनी): 

प्रखंड अंतर्गत सभी 17 पंचायतों के वार्ड सचिव के द्वारा तीन सूत्री मांगो को लेकर मुख्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार मंडल ने की.बैठक में सचिव के संगठन को और भी मजबूत बनाने पर बल दिया गया. अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि हमें अपना सम्मान व अधिकार के लिए संगठित होना पड़ेगा.बैठक के बाद सचिव संघ की ओर से बीडीओ अरविंद कुमार सिंह को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जिसमें वार्ड सचिवों की स्थायीकरण, वार्ड सचिवों को अनुरक्षक के पद पर बहाल करने समेत अन्य मांग शामिल है. बैठक में सोने लाल गोसाई, कैलाश कुमार, देवेन्द्र ठाकुर, शंकर कुमार, देवेन्द्र महतो, राम प्रकाश यादव, जितेन्द्र मंडल, संजीत कुमार, सुनील कुमार सिंह समेत दर्जनों वार्ड सचिवों ने भाग लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.