Type Here to Get Search Results !

मामूली विवाद में मारपीट कर किया घायल

 मामूली विवाद में मारपीट कर किया घायल 



कोटवा,(पूर्वी चम्पारण ):थाना के बगल में स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान मंगलवार की संध्या मामूली विवाद में बीच बचाव करने पंहुचे बड़े भाई पर हमला कर घायल कर उसका मोबाईल और पैसा छीन लिया।घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पोखरा निवासी अभिषेक कुमार ने थाना में आवेदन देकर दो युवकों सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों पर मारपीट कर छीना झपटी का आरोप लगाया है।अपने आवेदन में घायल ने कहा है कि उसका छोटा भाई सुमंत क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान क्रिकेट बॉल बगल में बैठे कुछ लोगों के पास चला गया।वे लोग बॉल उठा कर उसके भाई पर फेंक उसके साथ बदसलूकी करने लगे।सूचना मिलने पर वह बीच बचाव करने वहां गया। जहां मौजूद रौशन कुमार और सोनू सोनार सहित दर्जन भर लोगों ने उसपर बैट से हमला कर सर फाड घायल कर दिया तथा मोबाइल और पैसा आदि छीन लिया।थानाध्यक्ष श्रीराम राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।मामले की जांच की जारही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.