Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास की राशि उठाव कर निर्माण कार्य पूरा नही करने बाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई

 प्रधानमंत्री आवास की राशि उठाव कर निर्माण कार्य पूरा नही करने बाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई- 


 मधुबनी


बिहार प्रशासनिक सेवा के बिस्फी प्रखंड विकाश पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी बालेन्दु नारायण पाण्डे ने कहा है कि  इस प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति काफी निराशाजनक है।वे मंगलबार को कई जगहों पर जा कर आवास निर्माण का स्थल जाँच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया ।उन्होंने प्रखंड अंतर्गत भैरवा पंचायत के विभिन्न गांवों में आवास योजना के निर्माण कार्य को जा कर मुआइना किया और लाभुको से रु बरु हुए।बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लाभुको को समय उनके खातों में भेज दिया जाता है लेकिन वे समय पर मकान का निर्माण नही करते है जो काफी चिंताजनक है।उन्होंने लाभुको को चेतावनी देते हुए कहा कि वे शीघ्र मकान का निर्माण कार्य पूरा करे अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे ।इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.