Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS सरस्वती पूजा के नजदीक आते ही बेगूसराय जिलें तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिलहाय पुल एवं विभिन्न जगहों में रहने वाले छात्रों की मनमानी शुरू हो गये हैं

बिहार में सरस्वती पूजा के चंदा के नाम पर की जा रही अबैध वसूली जिससे ग्रामीणों के काफी आक्रोश व्याप्त हैं


तेघड़ा (बेगूसराय):- सरस्वती पूजा के नजदीक आते ही बेगूसराय जिलें तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिलहाय पुल एवं विभिन्न जगहों में रहने वाले छात्रों की मनमानी शुरू हो जातें है. वे आम लोगों से सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूलते हैं। जो लोग किसी कारणवश चंदा नहीं दे पाते हैं, उनके साथ छात्र गाली-गलौज और मारपीट करने करते हैं।


इतना ही नहीं, छात्र चंदे वसूली को लेकर आपस में भी मारपीट करते हैं. कभी–कभी मारपीट हिंसा का रूप ले लेती है, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो जाते हैं। स्वयं को मां सरस्वती का भक्त कहने वाले ये छात्र विद्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ते हैं। वे विद्या के मंदिर में भी चंदे के लिए उपद्रव मचाते हैं। छात्रों की मनमानी मूर्ति विसर्जन तक बेरोकटोक चलती रहती है। छात्रों की मनमानी के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


आम लोग छात्रों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी चुप रहती है। और तो और छात्रों का समूह सड़क पर भी गाड़ी चालकों से चंदा के नाम पर जबरन वसूली  किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.