उत्तराखंड ग्लेशियर टूटने के बाद बचाव व राहत कार्य जारी - खबरी लाल
आज मेरा मन बहुत दुःखी है , श्याद हर भारतीय का होगा ' क्योकि आज जो देव भुमि उत्तराखण्ड मे जो हृदय विदारक घटना घटी ' उसकी किसी भी कल्पना नही है। आज हम सोचने को विवस हो गये है कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है।
'परमात्मा ने संसार श्रृष्टि जब की तो उन्होंने अपने सर्वोतम कृत्ति मे मानव को बनाया । जिसे मन , बुद्धि व स्मरण की शक्ति दे कर प्रकृति व श्रृष्टि के मध्य सामजस्य व संतुलन बना रहे । लेकिन आज के बैज्ञानिक युग मे मनुष्य अपने नीजी स्वार्थ व ऐशोआराम मे इतना अंधा हो गया है। वह लगातार प्राकृतिक संसाधान व संसाधनो का दोहन कर रहा है। जंगलो की अन्धाघून कटाई ' कंकीट के जंगल ' दुषित उद्दोग धन्धे के अवशेष ' लगातार ओजन लेयर मे बढ़ते छेद सुर्य की किरणे की गरमी .परिणाम स्वरूप गेलिसियर मे बर्फ पिगलने लगे ।
प्रकृति का मियाज बदल गया है। परिणाम स्वरूप आये दिनो प्राकृतिक प्रकोप के शिकार हम सभी हो रहे है। अभी वैश्विक महामारी कोरोना के दंश से अभी उभरे नही कि उत्तराखण्ड की हृदय विदारक घटना हम सब के समाने है।
दिल्ली वासियो के लिएअवकाश दिवस है ' लेकिन कुछ लोगो के लिए जीवन जीविका के जंग मे कार्य दिवस है। जैसाकि आप सभी को मालुम है कि इन दिनो हर जगह संसद मे पेस किये आम बजट पर संसद के सदन मे ' सदन के बाहर भी समाज के प्रबुद्ध बर्ग मे चर्या आम बात है। मै भी इससे अछुता नही हुँ ' रविवार अवकाश होने बावुजूद आज दिल्ली प्रदेश के भाजपा के मुख्यालय पंत मार्ग मे प्रेस वार्ता आम बजट केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल / प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कार्यकर्त्ता थे । प्रेसबार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी के दौरान उत्तराखण्ड त्रासदी की सुचना पत्रकार बन्धुओ दी गई। पीएम मोदी-सीएम रावत ने किया मुआवजा का ऐलान किया ।नीतीश ने कहा- गंगा नदी पर भी पड़ सकता हैअसरउत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूट जाने से धौली नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद इस दर्दनाक हादसे में 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। इधर, अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नदी के बहाव में कमी आई है, जो राहत की बात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। रावत ने कहा कि चमोली आपदा में सवा सौ के आसपास लोग लापता हो सकते हैं। अभी तक आईटीबीपी ने 18 शव को बरामद किया है और 16 लोगों को बचाया है। अभी तक सुचनाओ के आधार पर लगभग लगभग 200 लोगो से अधिक लोगो लापाता की खबरे आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है।
विभिन्न एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ की टीमें लोगों की मदद करने के लिए भेजी जा रही हैं। भारतीय सेना ने छह कॉलम (तकरीबन 600 जवान) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भेजा है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि दो एम-17 समेत तीन चॉपर और एक एएलएच ध्रुव चॉप देहरादून में है, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद सेना ने एनडीआरएफ और उत्तराखंड सरकार की मदद के लिए अपने चॉपर व अन्य जवानों को भी तैनात कर दिया है। सेना ने बताया कि ऋषिकेश के निकट सैन्य स्टेशन सक्रिय रूप से स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव और राहत कार्यों में भी शामिल हो गया है। सेना के मुख्यालय से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।बड़े पैमाने पर तबाही की संभावना बता दें राज्य के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूट जाने से धौली गंगा नदी में विकराल बाढ़ आई और पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक हिमालय के हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने तपोवन-रेनी में एक विद्युत परियोजना प्रभारी को उद्धृत करते हुए कहा कि परियोजना में काम करने वाले 200 से अधिक मजदूरों की मौत या लापातकी आशंका है। अभी तक आईटीबीपी ने 18शव को बरामद किया है।
ना काहुॅ से दोस्ती ' ना काहुँ से बैर
खबरी लाल तो माँगे ' सबकी खैर
अभी आप से विदा लेते है । फिर तीरक्षी नजर से तीखी खबर के ले कर आप के समक्ष आऊँगा ।
प्रस्तुति
विनोद तकिया वाला
स्वतंत्र पत्रकार ' स्तम्भ कार

