Type Here to Get Search Results !

छः लीटर चुलाई शराब बरामद कारोबारी फरार।

 खलवा खापटोला से छः लीटर चुलाई शराब बरामद कारोबारी फरार।



नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खलवा खापटोला में शराब कारोबारीयो के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर शाम छः लीटर चुलाई शराब को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस के ईस अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खलवा खापटोला निवासी रम्भु मुखिया शराब रख बिक्री कर रहा है। पुलिस ने सुचना के आलोक में त्वरीत करवाई करते हुए पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति झोला में रख शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस को देख कारोबारी शराब रखें झोला को फेक भाग गया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि कारोबारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस पकड़ने हेतु सघन छापामारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.