इफको खाद के लिए किसानों की भीड़
योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:- सुहाने मौसम में किसान गेहूं मक्का गोभी सरसों मसूरी बकला आदि फसलों में छिड़काव के लिए योगापट्टी प्रखंड परिसर स्थित इफको बाजार में मंगलवार को इफको खाद लेने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से सैकड़ों की संख्या में किसानों की भीड़ लगी रही । किसान गामां यादव रामायण यादव महेश ठाकुर रामभरोस यादव ने बताया कि खाद को लेने के लिए आधार कार्ड लाना आवश्यक है । व एक आधार कार्ड पर 5 से 6 बोरा यूरिया मिल जाता है जिससे हम लोगों के खेतों में छिड़काव के लिए जरूरत पूरी हो जाती है । किसान प्रमोद साह व गम्मा यादव ने बताया कि इफको खाद के लिए दो सौ सत्तर रूपए देने पड़ रहे हैं । और आसानी से खाद मिल रहा है । इससे किसानों को परेशानी नहीं हो रही है । व किसानों में खुशी दिखाई दे रही है ।

