Type Here to Get Search Results !

नल जल योजना का पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

 नल जल योजना का पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।



योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पीपरहीयां पंचायत वार्ड संख्या चार में मंगलवार को नल जल योजना का पानी नल से नहीं टपकने से नाराज़ ग्रामीणों ने पानी टंकी के पास खड़े होकर स्थानीय मुखिया व वार्ड सदस्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान ग्रामीण तबरेज अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि लगभग छः माह पूर्व नल जल कार्य का लोहे से बना स्टैंड तथा पानी टंकी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन महीनों बीतने के बाद स्थानीय मुखिया परशन राम व वार्ड सदस्य रामनारायण चौधरी के लापरवाही के कारण आज तक हम लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो सका । प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण अलाउद्दीन अंसारी, अनवर अंसारी, मिरहैदर अंसारी, अस्तक अंसारी,  ऐमामुल अंसारी,  असरफ अंसारी, नेयामुदिन अंसारी, अतुल्लाह अंसारी, अलीहुसेन असारी, जैनुल मियां, नोशाद अंसारी, साकिर अंसारी, हशीना बेगम, सरली खातुन, जैबुन खातुन सहित दर्जनों लोग शामिल रहे । इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस वार्ड में नल जल योजना में कितना काम हुआ उसकी जांच कराई जाएगी । जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.