Type Here to Get Search Results !

मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस एवं लाठी चार्ज की तिब्र निंदा की माकपा जिला कमिटी ने*

 *मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस  एवं लाठी चार्ज की तिब्र निंदा की माकपा जिला कमिटी ने* 




रवीश कुमार मिश्रा संवाददाता 


बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक बिहार बार कौंसिल सदस्य तथा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता का. म. सैदूल्लाह के बेलदारी स्थित निवास स्थान पर हुई । जिला कमिटी  ने 3 जनवरी को दिल्ली में पुलिस द्वारा किए गए हमले जिसमें 200 राउंड टियर गैस चलाए गए तथा लाठी चार्ज एवं घनघोर वर्षा में भीगे कपड़े से लथपथ ठंड से 3 किसान शहादत के जाम पीने को मजबूर कर दिए गए । केंद्र सरकार द्वारा निर्मम एवं वह सीपन करवाई की जिला कमेटी ने सख्त निंदा किया । एक प्रस्ताव के जरिए जिला कमेटी ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि किसान विरोधी काले कानून की पूर्ण रूप से वापसी केंद्र सरकार अविलंब करें अन्यथा पश्चिम चंपारण की धरती पर किसानों द्वारा किए जाने वाले आंदोलनों में हमारा  पूर्ण सहयोग रहेगा।  जिला कमिटी के राज्य पर्यवेक्षक का. गणेश शंकर सिंह ने कहा कि  वर्तमान परिस्थिति एक गंभीर संकट से गुजर रहा है । केंद्र की सांप्रदायिक एवं तानाशाही सरकार देश के गरीबों , मजदूरों एवं किसानों के खिलाफ लगातार हमले  कर रही है । सारे जनतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं । संविधान के मौलिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं।  ऐसी स्थिति में पार्टी को होने वाले आंदोलनों के प्रथम कतार में खड़ा करने की जरूरत है। जिला कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि 6 जनवरी से 20 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी एक पखवारा तक होने वाले आंदोलन में पार्टी सक्रिय भूमिका में रहेगी। जिला कमिटी ने भूमि आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया । 6-7 मार्च को बेतिया में होने वाले भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सम्मेलन में सहयोग करेगी। बैठक में जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने प्रतिवेदन रखा जिस पर साथियों के महत्वपूर्ण सुझाव आए । बैठक की अध्यक्षता का. सैदूल्लाह साहब ने की । बैठक में चांदसी प्रसाद यादव , विजय नाथ तिवारी , प्रभुनाथ गुप्ता , हरेंद्र प्रसाद , म. हनीफ , रामा यादव , बी के नरुला , नीरज बरनवाल , शंकर कुमार राव , जगरनाथ यादव, म . वहीद, प्रभु राज नारायण राव आदि ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.