Type Here to Get Search Results !

किसान संघर्ष समन्वय समिति ने जिले के किसानों को मोदी सरकार के विरुद्ध जगाने का निर्णय लिया*

 *किसान संघर्ष समन्वय समिति ने जिले के किसानों को मोदी सरकार के विरुद्ध जगाने का निर्णय लिया* 



रवीश कुमार मिश्रा 

बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की  पश्चिम चंपारण जिला कमेटी की बैठक बेतिया में रिक्शा मजदूर सभा भवन में हुई । बैठक में संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा की 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे देश में किसान पखवारा मनाया जाएगा । इस दरमियान गांव में सभा जुलूस नुक्कड़ सभा करके किसानों पर हो रहे जुल्म और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा । केंद्र सरकार ने किसान विरोधी काला कानून अब तक वापस नहीं लिया । पिछले 40 दिनों से देश के किसान दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर डेरा डाले हुए हैं । वे लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसान विरोधी काला कानून आपने जो बनाया है । उसे पूर्ण रूप से वापस ले लीजिए । लेकिन केंद्र की मोदी सरकार लगातार अपने मंत्रियों , सांसदों एवं विधायकों के माध्यम से देश के किसानों को बरगलाने तथा उनके अंदर भ्रम पैदा करने का  काम कर रही है । इसलिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि जनवरी तक हम गांव गांव में किसानों को आंदोलन के लिए तैयार करेंगे तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेगे । इसी रोशनी में बैठक में निर्णय लिया गया की 15 से 25  तक गांव में बैठक किया जाए । किसानों को मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाए । इस आंदोलन में अब तक 50 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।  यह भी निर्णय लिया गया कि 15 से  25 जनवरी तक प्रत्येक प्रखंड पर किसानों की सभा एवं प्रदर्शन आयोजित होगी । इस कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण जिला किसान संघर्ष समिति के साथियों के अलावे किसानों को भी जोड़ा जाएगा। यह निर्णय लिया गया की 15 जनवरी को बेतिया 16 जनवरी बैरिया 18 जनवरी नौतन  19 जनवरी चनपटिया 21 जनवरी लौरिया 22 जनवरी मैनाटांड़ 23 जनवरी गौनाहा तथा 25 जनवरी को योगापट्टी प्रखंड पर प्रदर्शन एवं सभाएं की जाएगी । उसके बाद अगली बैठक करके आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे  । बैठक की अध्यक्षता लोक संघर्ष समिति के पंकज ने की । बैठक में सीटू के बिहार के महासचिव गणेश शंकर सिंह , किसान सभा के जिला सचिव राधा मोहन यादव , किसान प्रकोष्ठ के अबुल कलाम जौहरी , बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , विजय नाथ तिवारी , बी के नरुला , गंगा वर्मा , म. अंजारुल आदि शामिल हुए ।

  प्रभुराज नारायण राव 

       जिला संयोजक 

पश्चिम चंपारण जिला किसान संघर्ष समन्वय समिति।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.