Type Here to Get Search Results !

कोरोना का संकट झेल रहें नागरिकों के लिए राहत की खबर फ्रंटलाइन वर्करों को दी जाएगी कोरिन वैक्सीन की जानकारी मधुबनी

 कोरोना का संकट झेल रहें नागरिकों के लिए राहत की खबर फ्रंटलाइन वर्करों को दी जाएगी कोरिन वैक्सीन की जानकारी

 मधुबनी

कोरोना संकट झेल रहे प्रखंड वासियों के लिए राहत की खबर है। कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। बुधवार को सीएचसी में बीडीओ वैभव कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की दूसरी समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोविड-19 के टीकाकरण और पल्स पोलियो जनवरी 2021 चक्र की तैयारी पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बीडीओ ने कहा कि पिछले एक वर्ष से कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। संभवत: इसी माह से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होने वाली है। प्रथम चरण में छह सौ फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण होगा। इसके लिए प्रखंड के 500 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, जीएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सभी तैयारियां मुकम्मल की जा रही है। कोरोना टीकाकरण प्रोग्राम में सभी के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर महतो ने कहा कि प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक के लोगों की सूची तैयार कर उन्हें वैक्सीन दी जाएगी। तृतीय चरण में आवश्यकता अनुसार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सभी 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन के रखरखाव के लिए बिजली कनेक्शन आदि की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि टीकाकरण के लिए तीन चैंबर बनाए जाएंगे। पहला वेटिग चैंबर होगा, दूसरा वैक्सिनेशन चैंबर और तीसरा आब्जर्वेशन चैंबर बनेगा। टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट तक निरीक्षण चैंबर में रखा जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां चल रही है। बैठक में इससे अलावा आगामी 17 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा हुई। बताया गया कि माइक्रो प्लान आदि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बैठक में थानाध्यक्ष गया सिंह, मुखिया देवेंद्र यादव, मुखिया रामनरेश प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार अकेला, डॉ. खलिकुज्मा, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सरिता कुमारी, कोआर्डिनेटर अर्चना कुमारी, धीरज कुमार झा, रोगी कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य दयानंद मिश्र समेत सभी एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.