ट्रेड यूनियन नेता की पुण्य तिथि पर "श्रद्धांजलि सभा " समस्तीपुर
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता
समस्तीपुर प्रखंड के शम्भूपट्टी पंचायत के निवासी व रेलवे ट्रेड यूनियन नेता स्मृति शेष हरिलाल जी की 12 वीं पुण्य तिथि पर "निराला निवास " पाहेपुर में "श्रद्धांजलि -सह -पुष्पांजलि " कार्यक्रम आयोजित की गयी l उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अध्यक्षता ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला तथा संचालन समाजसेवी सह नगर विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अवकाशप्राप्त रेल कर्मचारी व समस्तीपुर सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी तथा चर्चित ट्रेड यूनियन नेता के रूप में स्मृति शेष हरिलाल जी सदैव याद आते रहेंगे l मौके पर समाजसेवी सह व्यवसायी हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , मुकेश यादव , राकेश कुशवाहा , अरुण कुशवाहा , जयशंकर ठाकुर , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , रविन्द्र कुमार रवि, प्रमोद कुमार पप्पू , विधा भूषण यादव , ईo राजेश कुमार , जयलाल राय, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , परमानन्द राय, संदीप कुमार , रजनीश कुमार, सतीश यादव , शशि यादव , रोशन कुमार , अरविन्द राय, डॉक्टर रामपुकार कुशवाहा , मोo आफो, मोo फैयाज अहमद , बच्चा बाबू गिरी , जागेश्वर बैठा , प्रभात कुमार, मोo अमरोज , रवि रंगीला , हिमांशु यादव आदि मौजूद थे l

