Type Here to Get Search Results !

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी से आप सहमत होगे,तभी आप वॉटसऐप का उपयोग कर सकेगे - खबरी लाल

 वॉट्सऐप की नई पॉलिसी से आप सहमत होगे,तभी आप वॉटसऐप का उपयोग कर सकेगे - खबरी लाल


। वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता

नई दिल्नी - सुनो सुनो देश वासियो सुनो , देश के युवा कर्णदारो सुनो । आपके जीवन शैली के अंहम अन्तरंग मित्र वॉट्सऐप को फेस बुक ने खरीद लिया है। अब फेशबुक ने वाटॅस ऐप के उपभोक्ता पर अप गिद्ध दृष्टि डाल दी है। राम राम खबरीलाल आओ आओ खबरी लाल आओ । अब तुम अपनी झोली मे से क्या नई सुचना ले कर आये हो . खबरी लाल - राम राम ताऊ ।सुचना क्रान्ति इस युग मे सम्पूर्ण विश्व के वर्तमान परिवेश व परिपेक्ष मे संवाद सम्पर्क सुत्र मे अपना साम्राज्य स्थापित करने वाले वॉटस ऐप ने अपने उपभोक्ताओ को अपनी सेवा शर्ते की नववर्ष 2021 मे सौगात के रूप अपने शर्ते को स्वीकार करने के लिए बाध्य कर दिया है ।वॉटसऐप का अब वे ही उपयोग कर सके जो कम्पनी की नई सेवा शर्ते को स्वीकार करे वरन जो उपभोक्ता इस नई सेवा शर्ते तो अस्वीकार करेगे वॉट्सऐप के एकाउण्ट 8 फरवरी 21 से बंद कर दिया जायेगा । यह कम्पनी के नये मालिकाना हक प्राप्त करने वाले  फेस बुक ने किया है । कम्पनी के इस घोषणा से उपभोक्ताओ के मोबाईल सेट पर लगातार एक नई सेवा शर्ते की मेसेज आने लगे है । जिससे वॉटस ऐप के उपभोक्ताओ के बीच शसंय व शंका के काले बादल मडरा लगे है । आज कल सभी जगह चर्चा हो रही है कि 

 अगर नई सेवा शर्ते को अगर हम स्वीकार करते है तो हमारी नीजी जानकारी की गोपनियता को ना खतरा है ब्लकि इससे दुर उपयोग भी किया जा सकता है। हमारी सभी प्रकार के व्यक्तिगत व्योरा का व्यासायिक कम्पनी को मोटी रकम ले कर उपलब्ध करवा दिया जायेगा | अगर उपभोक्ता इस नई सेवा शर्ते स्वीकार नही करेगे तो आपका वॉटस ऐप अकाउंट बंद कर दिया जायेगा ।अब आप के मन मे सवाल उठना स्वाभाविकक है । आप पर इसका क्या प्रभाव होगा । इस बारे में सोचने के लिए 8 फरवरी तक का वक्त है। आज विश्वभर में 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। इन शर्तों से जुड़े कई सवाल आपके दिमाग में उठ रहे होंगे । इस सवाल का जबाव अभी कुछ दिनो मे तस्वीर साफ हो सकती है। व्हाट्स ऐप फीचर की तरह ही कई सुरक्षित विकल्प है ।

वॉट्सऐप पर नए टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी का अपडेट मिलने लगा है । ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है । इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी अन्यथा अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं । इसमें लिखा हैकि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है.

ताऊ - वॉट्सऐप ने ऐसा फैसला क्यों लिया खबरी लाल ।

खबरी लाल - ताऊ अब इस पॉलिसी को स्वीकार करने के बाद हम सब वॉट्सऐप अपनी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा एक्सेस कर पाएगी. यानी वो उनके डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर पाएगी ।नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में उसने साफ लिखा हैकि अब वॉट्सऐप आपकी हर गति विधियो की सूचना अपनी पेरेंट कंपनीफेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा. यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमा सकती है.

ताऊ - नये पॉलिसी का हम उपभोक्ताओ पर क्या असर होगा।

खबरी लाल - ताऊ अब ये तय हो चुका हैकि आप वॉट्सऐप चलाते हैं तब ये पॉलिसी से स्वीकार करनी होगी. यानी न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी । यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी गोपनीयिता पूरी तरह खत्म हो जाएगी. *यानी शयन कक्ष की नीजी तस्वीरे भी अपनी इच्छानुसार आप व्हाट्सएप को देने का समझोता कर रहें है.* इस बात को ऐसे समझें. आप के द्वारा किये खर्च से तय होंगे विज्ञापन 

वॉट्सऐप आपके बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान सभी ट्रैक करेगा. इससे फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे. ट्रांजेक्शन डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी, यानी आप इडली-डोसा खाते हैं तो अमीर आदमी नहीं हैं. स्टारबक्स जाते हैं तो अमीर हैं. फिर आपको महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे.

ताऊ -अब आप की समाजिक स्टेट्स और लोकेशन भी होगी I

खवरी लाल - ताऊ वॉट्सऐप ने विकल्प दिया हैकि यूजर अपनी लोकेशन एक्सेस डिसेबल कर सकते हैं. हालांकि उसने यह भी कहा हैकि आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा लग जाएगा आप कब कहां जाते हैं ।

आप की स्टेटस भी सुरक्षित नहीं, वॉट्सऐप आपका स्टेटस भी पढ़ेगा । यहाँजोखिम यह है यदि आपने लिखा-बताओ कौन सी गाड़ी खरीदूं तोफेसबुक-इंस्टाग्राम भी इसे पढ़ेंगे और आपको कार, बाइक के विज्ञापन दिखने लगेंगे. ठीक ऐसे ही यदि आपने लिखा- घूमने कहां जाना चाहिए ' तब आपके सोशल पेज पर कई टूर से जुड़े विज्ञापन आएंगे.कंटेंट पर सजेशन और एनालिसिस मिलेगा 

। वॉट्सऐप आपको दोस्तों, ग्रुप्स, कंटेंट आदि के सजेशन भी देगा. एक तरह से वॉट्सऐप अब अपनी गिद्ध नजर सेआपकी हर हरकत पर रखेगा और उसका विशलेषण करेगा ।फेसबुक इसी आधार पर आपको शॉपिंग, उत्पाद के विज्ञापन दिखाएगा।उनकी नजर आपकी की वीडियो वकॉल पर भी होगी ।कंपनी को पता होगा आप किसे कितने वॉट्सऐप कॉल करते हैं?, किस ग्रुप में ज्यादा सक्रिय हैं?, ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है?, फोटो-वीडियो फॉरवर्ड करने पर सर्वर पर अधिक समय स्टोर रहेंगे ।उसे पता होगा कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड हो रहा है. फेक न्यूज ट्रैक करने व चुनाव के समय ये जानकारी अहंम होगी ।बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाले कैटलॉग का एक्सेस भी वॉट्सऐप के पास होगा.

ताऊ - खबरीलाल हम सभी को  पॉलिसी को स्वीकारकरना चाहिए?

खबरी लाल -नई पॉलिसी का उपभोक्ता की गोपनीयता पर गहरा असर होने वाला है।यानी आप जैसे ही कंपनी की नई पॉलिसी को स्वीकृत करते हैं, उसे अपने व्यक्तिगत का एक्सेस करने के अधिकार भी दे देंगे. समस्या ये हैकि वॉट्सऐप चलाना है तब पॉलिसी को स्वीकार करना जरूरी है Iक्योंकि 8 फरवरी के बाद तो पॉलिसी मानना ही पड़ेगी. यदि सहमत नहीं करते तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना पड़ेगा 'कंपनी की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी का क्या हुआ?:

वॉट्सऐप वर्तमान पालिसी मेअपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी में इस बात का दावा करती थी कि आपके मैसेज, डेटा उसके पास भी नहीं रहता. लेकिन कम्पनी नई सेवा शर्ते लागु होने  8 फरवरी के बाद ये खत्म हो जाएगी. कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में लिखा था कि आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है, इसलिए हमने आपके लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर तैयार किया है ।

       अंत तक होने से आपके मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डॉक्यूमेंट, स्टेटस और कॉल सुरक्षित हो जाते हैं और कोई उनका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर से यह पक्का हो जाता हैकि मैसेज और कॉल सिर्फ आपके और आपके सम्पर्क वाले सगे सम्बधी व मित्र मण्डली तक ही सीमितरहें I कोई और यहां तक कि वॉट्सऐप भी उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए, त आपके व्यक्तिगत जानकारी व जीवन शैली सुरक्षित रहे ।

आपकी जिंदगी आपका फैसला, आप आत्म चिन्तन  गहन सोच के बाद ही करें फैसला करे।

खबरी लाल पुन तीरक्षी नजर ' तीखी खबर के लेक नई ताजा तरीन जानकारी से साथ पुन आप के चौपाल मे आयेगा । तब तक ' "ना कॉहु से दोस्ती , ना काहुँ से बैर , खबरी लाल तो मांगे सबकी  खैर " ।

प्रस्तुति

विनोद तकियावाला

स्वतंत्र पत्रकार ' स्वतंत्र स्तम्भकार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.