चुनाव को करीब देख ग्राम कचहरी कार्यालय का हुआ उद्घाटन।
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता
केसरिया/पू०च०
ग्राम पंचायत चुनाव को करीब आते देख आनन फानन में संरपंच ने अपने ग्राम कचहरी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को कराया। बता दे कि खिजिरपुर बेनीपुर पंचायत में ग्राम कचहरी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुखिया उदेश्वर प्रसाद, मुखिया हरेन्द्र साह व सरपंच बिनोद कुमार ने रीबन काटकर किया। सरपंच श्री कुमार ने बताया कि प्रतिदिन ग्राम कचहरी सुबह दस बजे से शाम चार बचे तक चलेगा। जिसका कोर्ट शनिवार को लगेगा। जिसमें न्याय मित्र व सरपंच उपस्थित रहेंगे। ग्राम कचहरी में करीब 40 दफा में दर्ज केस का निपटारा किया जाएगा। मौके पर पूर्व सरपंच हिरालाल प्रसाद, उपसरपंच रामएकबाल प्र० यादव, न्याय मित्र राकेश कुमार, ग्राम कचहरी सचिव रुवि कुमारी, पंच सफी महम्मद, रामबाबू ठाकुर, शत्रुधन महतो, पूनम देवी, सरिता देवी, अमरेन्द्र प्र० यादव, शिव शंकर राम इत्यादि मौजुद थे।

