Type Here to Get Search Results !

पेंटिंग प्रतियोगिता में देश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने को लेकर सम्मान समारोह

 पेंटिंग प्रतियोगिता में देश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने को लेकर सम्मान समारोह 

वॉइस ऑफ इंडिया केे संवादाता

मोतिहारी।पु0च0

शहर के चांटी माई स्थित जीवन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में शनिवार को विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं के छात्र अनिकेत राज को पेंटिंग प्रतियोगिता में देश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या भारती अशोक सिंह व संचालन नमन कौशिक व गार्गी कुमारी ने किया। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर विद्यालय के चेयरमैन जीवन प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक स्वर्णिम श्रीवास्तव व उप निदेशक मनोज रंजन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन जीवन प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभा कभी मोहताज नहीं होती, जरूरत है उस दिशा में हमें बेहतर प्रयास करने की। इसके लिए हमें अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में प्रयास करनें की। वही निदेशक स्वर्णिम श्रीवास्तव ने कहा कि 12वीं के छात्र अनिकेत राज ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने साथ-साथ विद्यालय का नाम राज्य व देश स्तर पर रोशन कर जिलेवासियों को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ हमें अपने अंदर की प्रतिभा को भी तरासने की जरूरत है। इसके लिए हमें स्वयं प्रयास करना होगा। असफलता को चुनौती की तरह लेने की जरूरत है। तभी हम सफलता के बुलंदियों को छु सकते है। वही उप निदेशक मनोज रंजन ने कहा कि अनिकेत ने स्कूल, जिला, राज्य, देश व विदेश स्तर पर कई सफलता अर्जित की है। वही अनिकेत ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में पटना से पहुंचे परम ट्रीक ऑफ आर्ट के परम साह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रूचिकर क्षेत्रों में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अनिकेत को देश स्तर पर आयोजित प्रयोगिता में सफलता प्राप्त करने को लेकर 51 सौ रुपये का चेक प्रदान किया। वही विद्यालय प्रबंधन की ओर से अनिकेत को प्रतिक-चिन्ह, मेडल, प्रशस्ती-पत्र आदि देकर चेयरमैन जीवन प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक स्वर्णिम श्रीवास्तव व उप निदेशक मनोज रंजन ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञान प्राचार्य भारतीय अशोक सिंह ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.