सदर एसडीओ ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया विधिवत उद्घाटन
कोटवा: (पूर्वी चंपारण )प्रखंड के स्थानीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 9 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सदर एसडीओ प्रिय रंजन राजू एवं ज़ी मीडिया के पंकज कुमार भाजपा नेता प्रभावती गुप्ता ने फीता काटकर किया ,मैच का विधिवत उद्घाटन के बाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला अफजाई किया एवं बैट लेकर स्वयं खेलने उतर गए वही पहली गेंद पर छक्का जड़ उन्होंने मैच का आगाज किया। लोगों को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके द्वारा ही बच्चों से लेकर नौजवान तक स्वस्थ्य रह सकते हैं। साथ ही हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ देश के स्तर पर भी हम अपना जौहर दिखा सकते हैं । उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरिया घाट ने निर्धारित 16 ओवर में 150 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी हरपुर की टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गई। मणि कुमार को 17 रन बनाने एवं 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। मौके पर सीओ इन्द्रासन साह, थानाध्यक्ष श्रीराम राम ,जिलापरिषद मनोज मुखिया, रामभजन सिंह, प्रभावती देवी, अमित कुमार विनोद, दीपक पाण्डेय, विवेक मणि, गणेश कुमार, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, झुनू कुमार , रौशन कुमार, म. हारून सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।

