Type Here to Get Search Results !

मन मानी बस किराया वसुली को लेकर मोतिहारी डीटीओ ने किया औचक जाँच।

 मन मानी बस किराया वसुली को लेकर मोतिहारी डीटीओ ने किया औचक जाँच।


केसरिया/पू०च०

 मोतिहारी डीटीओ अनुराग कौशल किशोर सिंह ने गुरुवार को केसरिया पहुँचकर कई बसों की जाँच की। ज्ञात हो कि विगत 11 दिसम्बर को पहले बस के कन्डक्टर द्वारा केसरिया से पटना का किराया जबरन 200 रु० से 240 रु० वसूलने का खबर मानुस खबर साप्ताहिक समाचर पत्र में छपा था। जिसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी केसरिया पहुँच कर बसों की जाँच की। वही जाँच के क्रम मे कई स्थानीय लोगों व यात्रियों ने बस कन्डक्टर पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया था। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में कई गड़बड़ियाँ पायी गयी है। मैं फिर दुबारा आकर जाँच करुँगा व बस मालिकों पर कार्यवाही करुंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.