शराब कारोबारी को पुलिस ने भेजा जेल
केसरिया/ पू०.च ०
स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गस्ति के दौरान खिजिरपुरा दुम्मापुर गाँव से एक शराब कारोबारी सहित तीन पियक्कड़ों को धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव का राजगुरु प्रसाद यादव है।उसके पास से 180 एमएल की 18 पीस विदेशी शराब व 375 एमएल का एक पीस बरामद की गई। गिरफ्तार पियक्कड़ों में कुशहर निवासी जितेन्द्र राय व जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार व श्यामबाबू यादव शामिल है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान उक्त कारोबारी व पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। वही शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कारोबारी को न्यायालय भेज दिया गया जबकि पिअक्कड़ को बेल बॉण्ड भरवा कर छोड़ दिया गया।

