Type Here to Get Search Results !

अभिजीत सिंह बने जन अधिकार पार्टी (लोक) के बिहार प्रदेश सचिव

 अभिजीत सिंह बने जन अधिकार पार्टी (लोक) के बिहार प्रदेश सचिव


घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव पप्पू यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने पार्टी के ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह को जन अधिकार पार्टी (लोक) का बिहार प्रदेश सचिव बनाया गया है , बताते चले की श्री सिंह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ढाका विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी भी थे. साथ ही वे स्थानीय स्तर पर एक युवाओं का संगठन घोड़ासहन यूथ क्लब भी चलाते हैं पार्टी में इनके बेहतर कार्य को देखते हुए जन अधिकार पार्टी की ओर से बड़ी जवाबदेही दी गई है. श्री सिंह के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी, मोतिहारी छात्र जिलाध्यक्ष आकाश सिंह,अंकुश सिंह, जितेंद्र गिरी ,दिनेश सिंह, रवि यादव, विजय सिंह,मोहन यादव, अनिल सिंह, बिजली राय, राजू साह,सन्नी शर्मा,मोहित कुमार, राजकपूर , दीपेंद्र,अरमान सैफी, निशांत कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को धन्यवाद दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.