Type Here to Get Search Results !

कैमरा लगाने तथा दुर्घटना वाली जगह को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करने की मांगों को लेकर यातायात उपाधीक्षक बेगूसराय को मांग पत्र सौंपा

 विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा  के कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय के उत्तरी प्रवेश द्वार वीर कुंवर सिंह चौक पर ट्रैफिक पोस्ट की स्थापना करने, वीर कुंवर सिंह चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा दुर्घटना वाली जगह को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करने की मांगों को लेकर यातायात उपाधीक्षक बेगूसराय को मांग पत्र सौंपाl 

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी की रिपोर्ट

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की उत्तरी बेगूसराय का प्रवेश द्वार होने के कारण वीर कुंवर सिंह चौक एक अति व्यस्ततम चौराहा हैl आए दिन वीर कुंवर सिंह चौक पर दुर्घटनाएं घटती रहती हैl हम लोग जिला प्रशासन से वीर कुंवर सिंह चौक पर ट्रैफिक पोस्ट बनाने की मांग करते हैंl जिससे यातायात नियंत्रित हो सके और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सकेl वीर कुंवर सिंह चौक पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण किसी भी बड़ी घटना के हो जाने के बाद अनुसंधान के क्रम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैl हम लोग जिला प्रशासन से वीर कुंवर सिंह चौक पर सीसीटीवी की सुविधा बहाल करने की मांग करते हैंl वीर कुंवर सिंह चौक से बाजार समिति तक की सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील हैl दुर्घटना वाली जगहों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करके आवश्यक व्यवस्था करने की मांग करते हैंl जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेl कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया मौके पर जनक सिंह ओंकार रजक मिठाई लाल सोनू कुमार मोहम्मद अशरफुल मोहम्मद सत्तार अखिलेश साहनी नंदन कुमार रोहित साहनी मोहम्मद अजमल रंजीत कुमार अरुण सिन्हा के साथ विकासशील इंसान पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थेl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.