बरौनी रिफाइनरी के अंतर्गत कानपुर पाइपलाइन ऑफिस गेट नंबर 1 में जयदेव बहरा एवं किसान /भू- स्वामियों के बीच वार्ता किया गया
वॉइस ऑफ इंडिया के पत्रकार रामआधार सहनी की रिपोर्टइस वार्ता में शामिल हुए मो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार हारून रशीद सरपंच इब्राहिम खान उर्फ गब्बर बाबा मोहम्मद मुस्तफा खान डीलर मोहम्मद शकील खान उर्फ छोटू । भू स्वामियों ने एक मस्त ने कहा कि हम अपनी जमीन नहीं दे सकते। हमने जमीन रिफाइनरी ,देवना उद्योग नगरी, एनएच 31, रिफाइनरी नाहर ,को बसने के लिए जमीन दिया है ।आज जब हम कुछ जमीन लेकर बसे हैं ।यह फिर हमारा घर तोड़ना चाहते है ।जब इनके पास पूर्व से 66 1/2 फीट का नहर है। इस नहर से हर साल रिफाइनरी के द्वारा वर्षा के टाइम पानी छोड़ा जाता है। जो हमारे घर में घुस जाता है। भू स्वामियों ने सुझाव दिया कि आप अपने इस लावारिस नहर को पक्की करण करके। साथ ही साथ इस रास्ते से माध्यम अपना गैस पाइप ले जाएं ।इस नहर की चौड़ाई सारे 66 फीट है । आज जब आपको विकास करने का वक्त आया तो आप फिर हमसे जमीन लेना चाहते। 1964 से जो लावारिश नहर अपने छोर रखा उससे गांव में बारिश के मौसम में बहुत सारे ग्रामीण बीमार होते है। मलेरिया एवं टाइफाइड जैसे खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ता है । जयदेव बेहरा रिफाइनरी ऑफिसर ने कहा कि आपको नोटिस कर वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। भू स्वामियों ने यह निर्णय लिया की कंपनी हमारा बात नहीं मानती है तो हम कोर्ट एवं आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।


