Type Here to Get Search Results !

सुशांत व सौरभ मुमबैया को एसटीएफ, एसआईटी और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 400 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार ।

 सुशांत व सौरभ मुमबैया को एसटीएफ, एसआईटी और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 400 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार ।

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मुहल्ला स्थित सोनपट्टी मुहल्ला स्थित मां दुर्गा टंच सोने की दुकान के 2 कारीगर सुशांत व  सौरभ मुमबैया को एसटीएफ, एसआईटी और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 400 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।


एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को 5:00 बजे शाम से लेकर 7:00 बजे शाम तक लगभग 3 घंटे की तक छापामारी की । इस छापामारी के दौरान पूरे सोनर पट्टी मुहल्ले के स्वर्ण आभूषण के दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही ।एसटीएफ पुलिस की टीम ने साथ में दो पहचान करने के लिए अपराधी को भी लाए थे ।उसी की निशानदेही पर दोनों कारीगरों को पहचान करके पुलिस ने गिरफ्तार करके साथ म दोनोे को ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते साल 9 दिसंबर बुधवार  2020 को दरभंगा जिला के बड़ी बाजार स्थित दगडू शेठ की हाँलसेल इकाई अलंकार ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण की दुकान  से 7 करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण को लूट लिए थे ।उसी लूट कांड में अपराधी जहां पर चोरी का सोना खरीद बिक्री किया थे। उसी में संलिप्त बेगूसराय में छापामारी कर दो सोना दुकान से कारीगरों को चोरी के सोना के साथ गिरफ्तार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.