Type Here to Get Search Results !

बिचौलिए के लिए कमाई का अड्डा बना प्रखंड कार्यालय* *आवेदक को भ्रमित कर बिचौलिया करतें हैं पैसे की उगाही*

 *बिचौलिए के लिए कमाई का अड्डा बना प्रखंड कार्यालय*

*आवेदक को भ्रमित कर बिचौलिया करतें हैं पैसे की उगाही*

आरटीपीएस काउंटर पर सुबह से शाम तक रहती है आवेदको की लंबी कतार*

*कोविंद 19 के सारे प्रोटोकॉल का उड़ता है मखौल, नहीं दिखती समाजिक दूरी, ना ही मास्क का होता है इस्तेमाल।*

*भगवानपुर  ( बेगूसराय )  राशन कार्ड बनवाने हेतू आवेदन जमा करने वाले आवेदकों  की लंबी कतार सुबह से शाम तक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर लगी रहती है । न तो समाजिक दूरी का पालन किया जाता है और न ही कोई आवेदक मास्क का ही उपयोग करते हैं, जो खतरे का संकेत है । वहीँ उक्त संदर्भ मे जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भगवानपुर प्रखंड में कुल पन्द्रह पंचायत है तथा लगभग सभी पंचायत में आरटीपीएस सेवा चालू किये गये हैं । सभी पंचायत में सरकार के द्वारा सभी सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद आम जनता राशन कार्ड बनवाने के लिए अपना सभी काम धंधा छोड़कर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर के सामने कतार में खड़े होकर आवेदन जमा होने का इंतजार करते हैं जहां बिचौलिए उनको भ्रमित कर पैसे की उगाही अवश्य कर रहें हैं । जदयू नेता ने आगे प्रखंड प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके लापरवाही के कारण ही आम-अवाम गरीब गुरबा महिला को दिन भर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिसकी शिकायत मैं जिला पदाधिकारी से करूंगा एवं जिलाधिकारी से निवेदन करूंगा कि आम आदमी की कठिनाई को देखते हुए संबंधित पंचायत मे ही आवेदन जमा करने का आदेश निर्गत करे, ताकि जनता को परेशानी नहीं होगी बिचौलिए जो  दिग्भ्रमित कर अवैध उगाही करतें हैं उसपर रोक लगेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.