मकर संक्रांति के अवसर पर राजद ने किया दही-चुड़ा का भोज
केसरिया/पू०च०
मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर राजद ने किया दही-चूड़ा का भोज।स्थानीय देवीगंज स्थित राजद कार्यालय में राजद के पूर्व विधायक डॉ राजेश कुमार के द्वारा दही-चूड़ा का भोज किया गया ।इस भोज में पार्टी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।इस आयोजन में शामिल पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव ,पूर्व विस प्रत्याशी ई मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से पार्टी के वर्तमान जिला कमिटी पर कई गंभीर आरोप लगाए।नेताद्वय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण में जिला कमिटी के कारण हीं विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली है।वर्तमान जिला कमिटी में शामिल लोग पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं।अगर पार्टी के समर्पित सिपाही को टिकट मिला होता तो आज पार्टी की ऐसी स्थिति नहीं होती।वहीं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक श्री कुमार ने कहा कि मैं राजद का समर्पित कार्यकर्ता हूं।मौके पर पुर्व मुखिया राजकुमार प्रसाद ,संतोष कुशवाहा,हातिम खा,चंदेश्वर राय ,पुर्व विधायक लक्ष्मिनरायण यादव,अजय कुशवाहा सदाब अहमद खां समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
वहीं खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत के दलित बस्ती में राजद के पुर्व प्रत्यासी संतोष कुशवाहा के द्बारा भी दही चुडा के भोज किया गया।इसमें सैकड़ो लोगों ने भोज का आनंद लिया इस मौके पर पुर्व प्रत्याशी रहे संतोष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार दलित बस्ती में भोज का आयोजन किया हु।हम पार्टी का बाफादार सिपाही बन कर काम कर रहा हु।मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव बदरुल हक ,जंगबहादुरगंज यादव ,अमरेन्द्र यादव,अवधेश राय ,समेत सैकड़ों लोग भोज का आनंद लिया।