प्रखंड कार्यालय का कारनामा एक वर्ष बाद भेजा राशन कार्ड बनाने का आवेदन पत्र
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाताकोटवा,(पूर्वी चंपारण ):कड़ाके की ठंड में अहले सुबह से भूखे प्यासे लाइन में लग कर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देकर सुकून महसूस करने वाले गरीबों को उस समय गहरा धक्का लगा जब उन्हें यह जानकारी मिली कि उनका आवेदन 1 वर्ष बाद भी प्रखंड कार्यालय में धूल फांक रहा है।इधर गत छह माह से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे आवेदकों को यह जबाब मिलता है कि बन रहा है। पंचायत में मिलेगा।सभी आवेदक आशान्वित थे परंतु जब उन्हें पता चला कि जिसके लिए वे रोज कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं वह आवेदन तो कार्यालय कर्मियों और बीडीओ की लापारवाही से अभी भी पड़ा है।शुक्र है कि पंचायत चुनाव होने वाला है।चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि आम लोगों की समस्या को लेकर कार्यालयों में पहुंच जानकारी ले रहे हैं।इसी क्रम में यह बात सामने आई कि वह आवेदन फॉर्म तो यही है।आवेदकों और जनप्रतिनिधियों के दबाव में आनन फानन में प्रखंड कार्यालय एक साल बाद 1900 आवेदन पत्रों को 6 जनवरी 2021 को अनुमंडल कार्यालय भेजा।मामले में कार्यालय के चक्कर लगा रही बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के वार्ड 11 की नूरजहां खातुन, गुड़ी देवी, नेहा देवी, मिना देवी और मंतुरी देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें आशा जगी थी कि उन्हें भी राशन मिलेगा। परंतु यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि आवेदन अभी भी यही है।वे सभी लगभग 14 जनवरी 2020 को अपना आवेदन जमा किया था।इसके लिए ये सभी लोग लगातार चार दिन कड़ाके की ठंड में कोटवा आये थे और चौथे दिन आवेदन जमा करने में सफलता मिली थी। ऐसे में प्रखंड कार्यालय की इस कार्यशैली पर सवाल तो उठेंगे हीं।मामले में जानकारी के लिए बीडीओ सिमा कुमारी से संपर्क नही हो सका,वे कार्यालय में उपस्थित नही थी नाही दूरभाष पर सम्पर्क हो सका।प्रखंड नाजिर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों के प्रभार के आदान प्रदान के कारण देरी हुई है।वर्तमान बीडीओ 6 माह पूर्व से कोटवा में पदस्थापित हैं।

