Type Here to Get Search Results !

सात महीने बाद भी बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा।अंचल प्रशासन के उदासीन रवैया पर लोगों ने खड़े किए कई सवाल।

 सात महीने बाद भी  बाढ़ पीड़ितों को नहीं  मिला मुआवजा।अंचल प्रशासन के उदासीन रवैया पर लोगों ने खड़े किए कई सवाल।


नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय अंचल क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत में सात महिनों बाद भी बाढ़ राशी नहीं मिलने से ग्रामीणों ने बुधवार को अंचल कर्मियों के उदासीन रवैया के विरुद्ध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। एवं लोगों ने अंचलाधिकारी कुमार भास्कर पर कई सवाल खड़े किये। बाढ़ पीड़ित मनोज सिंह, मुन्ना यादव, शत्रुघन कुमार, नजमा खातून,शेख इमामुद्दीन, मुन्ना गिरी, यादोलाल यादव, ललन महतो, सहिना खातून, रानी खातून, शेख आलमगीर, चांद तारा खातून, सरोज देवी सहित लगभग 200 से अधिक लोगों ने बताया कि विगत 7 महीना पहले आया भीषण बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। लोगों के खेतों में लगे फसल को विनाश कर दिया। जिससे इनकी स्थिति काफी भयावह हो गई है। लोगों के घर सहित फसल को बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर सड़क पर रहने को विवश कर दिया। लेकिन 7 महीना बीत जाने के बाद भी आज तक अंचल प्रशासन इन बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने तक नहीं पहुंचा। जिसको लेकर बाढ़ पीड़ितों ने कई बार प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर अंचल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी। इसके बावजूद भी अंचला अधिकारी के कानों तक जू तक नहीं रेगां। लोगों ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन मिलता है, लेकिन बाढ़ की राशि को अभी तक नहीं भेजा गया। लोगों ने चेताया है कि अगर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा जल्द नहीं मिलेगी तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। वही नौतनअंचलाधिकारी कुमार भास्कर से दूरभाष पर संपर्क नहीं होने से बयान नहीं लग पाया है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.