नारेपुर धर्मपुर गांव में पत्नी के वियोग में पति ने फांसी के फंदे से झूल कर किया खुदखुशी
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ प्रभात कुमार की रिपोर्टबछवारा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी गरभु तक्षदास के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार दास ने अपनी पत्नी के मौत के वियोग में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया है । घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है । बताते चलें कि मृतक का पत्नी विगत दिनों 4 दिसंबर 2020 को पारिवारिक तनाव को ले स्वयं अपने शरीर पर तेल छिड़क लिया था और महिला का पति दिनेश कुमार दास ने माचिस जलाकर फेंक दिया था । जिसके कारण वह बुरी तरह से जलकर घायल हो गई थी । परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया था । जहां 12 दिसंबर 2020 को मौत हो गई ।जिसके बाद बछवाड़ा थाना में मृतक के ऊपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से उक्त युवक पत्नी की मौत के बाद से ही उक्त व्यक्ति पत्नी के मौत के वियोग में तनाव में रहता था और विछिप्त की तरह करता था । इसी सारे विवाद को लेकर गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा विवाद सुलझाने के उद्देश्य से रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में सरपंच व् ग्रामीणों की बैठक बुलाकर मामले का निवटारा कर रहे थे। इसी दौरान मृतक युवक अपने घर आधार कार्ड लाने के लिए गया। उसी दौरान युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदे बनाकर आत्महत्या कर लिया।

