किसानों की हक को मार रही है डबल इंजन की सरकार :- जिलाध्यक्ष मोहित यादव
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ प्रभात कुमार की रिपोर्टमंसूरचक प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मध्य विधालय समसा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष धर्मेन्द्र रजक ने किया।वही इस किसान गोष्ठी के मुख्यातिथि राजद जिला अध्यक्ष श्री मोहित यादव ने बताया कि किसानो के साथ केंद्र और राज्य की सरकार ना इंसाफी कर रही हैं किसानों को उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है किसान आत्म हत्या कर रहा लेकिन केंद्र सरकार और बिहार सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हैं उन्होंने यह भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में नेता नहीं जीते उसको जिताया गया , जिला राजद प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास कहा कि सरकार हर कामों में विफल है किसान की हक को सरकार खा रही है सरकार कुम्भकर्णी नींद में है बिहार की जनता के साथ नाइंसाफी कर रही हैं।जिला सचिव अरुण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को भाजपा सरकार के द्वारा जबरदस्ती फसाया गया । बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनते ही सिरिजन घोटाले जैसे कई घोटाले का जाँच कराया जाएगा तब भाजपा के नेताओं का पर्दाफाश किया जाएगा। वही कार्यक्रम में बछवाड़ा अध्यक्ष सुनील यादव,मंसूरचक राजद नेता जनार्दन पोद्दार, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह यादव, सरपंच महेंद्र राय,महिला सेल अध्यक्ष मंसूरचक प्रखंड सुचिता कुमारी,प्रखंड अनुसूचित जाती/जन जाती अध्यक्ष अनिल पासवान प्रधान महासचिव प्रदीप चौधरी,, जकाउल्लह खान,पंचायत राजद अध्यक्ष बहरामपुर,समसा01 शिव शकर यादव, संजीत ठाकुर,कमलेश्वरी राय,शिव शंकर महतो, जिबु सिंह, इत्यादि लोगो ने संबोधित किय। कार्यकर्म में दर्जनों कर्त्ता मौजूद थे।

