Type Here to Get Search Results !

बाल बाल बचे मानव बल बछवारा

 बाल बाल बचे मानव बल बछवारा

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ  प्रभात कुमार की रिपोर्ट 


प्रखंड के चिरंजीबपुर पंचायत स्थित एनएच 28 के बगल में बिजली के खंभे से गुजर रही 11000 वोल्ट तार को ठीक कर रहे मानव बल बाल बाल बच गए। मानव बल साजन कुमार ने बताया कि हम  और दिलीप ने बछवारा पावर हाउस के मानव बल अमरजीत कुमार से शटडाउन लेकर बिजली के 11000 वोल्ट तार को ठीक कर रहे थे कि अचानक पावर हाउस से बिजली प्रारंभ कर दिया गया जिसके कारण हम और दिलीप को झटका लगा और हम दोनों बिजली के खंभे पर से नीचे जमीन में गिर गए और बाल बाल बचे । ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर लगातार बिजली विभाग को सूचना दे रहे हैं पर इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई बगल में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 हैं जिसके बगल से बिजली का खंभा है जिसमें करंट आता है उसकी भी सूचना हम लोग ने बिजली विभाग को दिए हैं उस आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते भय लगा रहता है । यह कोई ऐसी पहली घटना क्षेत्र में नहीं है लगातार क्षेत्र में बिजली विभाग की भयानक लापरवाही के कारण आए दिन क्षेत्रों में हो रही है बड़ी घटनाएं ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर किया सड़क जाम बछवारा थाना की टीम सड़क जाम को छुड़वाने आई तो ग्रामीणों ने बछवारा थाना की टीम को खदेड़ कर भगा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.