Type Here to Get Search Results !

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण


समस्तीपुर संवाददाता वॉइस ऑफ इंडिया रामाधार साहनी


समस्तीपुर::- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में आज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया एवं वर्ग नवम् की शुरू हो रहे वर्ग संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कोविड-19 के लिए दिए गए  दिशा निर्देशों का शिक्षक एवं छात्र अनुपालन कर रहे हैं सभी 6 गज की दूरी पर बैठे पाए गए। इससे पूर्व विद्यालय में प्रधानाध्यापक  मुकेश कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स एवं एक्शन प्लान के लिए बैठक आयोजित की गई जिसमें वरीय शिक्षक सहेंद्र राम अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी सचिव, राशदा फर्रुख विमल कुमार साह,विमला कुमारी सदस्य बनाए गए। इस संबंध में मास्क बीआरसी से लाने हेतु शिवनाथ चौधरी को अधिकृत किया गया।आज से वर्ग नवम् में 50% बच्चे सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को व 50% बच्चे मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को वर्ग में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा की एक खुशी की बात है कि सभी बच्चे मास्क लगा कर आए हैं और यहां के अभिभावक अपना सहमति पत्र समर्पित किए हैं। सत्र की समाप्ति में काफी कम समय हैं, इन कम समय में ही पूरी तन्मयता के साथ अध्ययन करते हुए बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्मार्ट क्लास एवं कबाड़ से जुगाड़ प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया और उचित दिशा निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.